एटा: सैनिक पति की मौत के 6 दिन बाद पत्नी ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव
By: Pinki Thu, 12 Aug 2021 12:01:07
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सैनिक पति की मौत के 6 दिन बाद पत्नी ने भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मायके में रह रही पत्नी का शव गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला। कोतवाली देहात के गांव बिजोरी निवासी सैनिक अरविंद चौहान सेना में जवान थे। वर्तमान में वह कश्मीर में तैनात थे। 6 अगस्त को उनका शव सेना के शिविर में लटका मिला था। बताया गया कि अरविंद की पत्नी आरती से अनबन चल रही थी। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली।
अरविंद चौहान का शव 10 अगस्त को कश्मीर से एटा लाया गया था। यहां गांव बिजोरी में अंतिम संस्कार हुआ। अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे देखने नहीं दिया था। इससे वह आहत थी। पति की हत्या के 6 दिन बाद पत्नी आरती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इससे आरती अपने मायके में रह रही थी। घरेलू कलह में सप्ताहभर के भीतर पति-पत्नी दोनों ने जान दे दी।
तहसील सदर क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी अरविंद चौहान 5 साल पहले सेना में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। वह वर्तमान में अहमदनगर में तैनात हैं। पिता अरुण चौहान भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।
ये भी पढ़े :
# बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व #Recipe
# मोनी रॉय का No Blouse Look हुआ वायरल, बोल्ड PHOTOS ने मचाया तहलका